रांची से अपहृत युवक फोन पर बोला, ‘पापा बचा लो’, फिर…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में शुमार गाड़ीखाना में बीती रात दवा व्यवसायी के 24 साल के बेटे किशन सिंह के अचानक गायब होने की खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। करीब पांच घंटे बाद किशन को ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुटूपालू से जख्मी हालत में बरामद कर लिया गया। किशन सिंह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के को-ऑर्डिनेटर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह के भतीजे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल से लेकर चुटूपालू तक के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 7.40 बजे हरमू रोड स्थित शनि मंदिर और गाड़ीखाना चौक के बीच से किशन को बदमाश उठा कर अपने साथ ले गये। आरोप है कि घर से करीब 500 कदम की दूरी पर पीछे से किसी नशीले पदार्थ का स्प्रे या पदार्थ सुंघाया गया, जिसके बाद किशन बेहोश हो गये। इसके बाद बदमाश उन्हें ऑटो से लेकर फरार हुये। परिजनों का दावा है कि पुलिस को गुमराह करने के लिये रास्ते में कई बार ऑटो बदले गये।

सिर पर बंदूक या भारी वस्तु से वार का आरोप

कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि अपहरण के बाद किशन के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान उसके सिर पर बंदूक या किसी भारी वस्तु से वार किये जाने का आरोप है।परिजनों के अनुसार, किशन के गले की चेन और ब्रेसलेट भी ले लिये गये। इसके बाद उसे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। चुटूपालू घाटी के पास किशन को होश आया तो वह घायल अवस्था में था। उसके सिर से खून निकल रहा था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पास में जमा पानी से उसका सिर धोया और वहां से चला गया। इसके बाद किशन किसी तरह पैदल चलते हुये एक पेट्रोल पंप पहुंचा। उसने वहां मौजूद लोगों से रांची जाने का रास्ता पूछा और फोन करने के लिये मदद मांगी, लेकिन उसे फोन नहीं मिल सका। वह दूसरे पेट्रोल पंप तक भी पहुंचा, लेकिन वहां भी फोन नहीं मिला।

ढाबे के पास मिला फोन, पिता को लगाया कॉल

इसके बाद किशन एक होटल और फिर चुटूपालू के पास स्थित एक पंजाबी ढाबे के आसपास पहुंचा। वहां गुमटी के बाहर बैठे एक व्यक्ति से उसने फोन करने की मदद मांगी। शुरुआत में उसे परिजनों का नंबर याद नहीं आ रहा था। कुछ देर बाद नंबर याद आया तो उसने अपने पिता को फोन किया। फोन पर किशन ने घबराई हुई आवाज में कहा, “पापा बचा लो, इन लोगों ने बहुत मारा है।” इस फोन कॉल के बाद परिवार में तहलका मच गया। किशन का फोन आने के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्काल ओरमांझी थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस टीम चुटूपालू पहुंची और किशन को जख्मी हालत में बरामद कर लिया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किशन को रांची लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर बुधवार तड़के उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना को लेकर देर रात कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गाड़ीखाना इलाके से लेकर किशन को कथित तौर पर ले जाने वाले रास्ते और चुटूपालू तक लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को कुछ CCTV फुटेज से सुराग मिलने की बात सामने आई है। इन्हीं सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिये कार्रवाई की जा रही है। यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले रांची में चतरा के लोजपा (आर) विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ पासवान से जुड़ा कथित अपहरण का मामला भी सामने आया था। बताया गया था कि 7 सितंबर को रांची की एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर से सौरभ को जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर ले जाने की सूचना मिली थी। बाद में पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्हें विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय के पास से बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें :

नीला ड्रम ह’त्या’कांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल खूब रोये…

UP : पूरे देश को झकझोर देने वाले सौरभ...

अक्टूबर में किस्मत बदलेगी या बढ़ेगी चुनौती, 12 राशियों का पूरा राशिफल…

Kohramlive : अक्टूबर 2026 ज्योतिषीय नजरिये से कई बड़े...

रांची स्टेशन रोड पर अब नहीं चलेगी अड्डेबाजी…

Ranchi : राजधानी रांची के स्टेशन रोड पर अब...

DGP की वर्दी उतरी, अब नई पारी में कितनी बदलेगी पावर… जानें

Patna : कभी बिहार पुलिस की कमान संभालने वाले...

गिल का डबल सेंचुरी शो, भारत ने जीती सीरीज…

Kohramlive : भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नीला ड्रम ह’त्या’कांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल खूब रोये…

UP : पूरे देश को झकझोर देने वाले सौरभ...

अक्टूबर में किस्मत बदलेगी या बढ़ेगी चुनौती, 12 राशियों का पूरा राशिफल…

Kohramlive : अक्टूबर 2026 ज्योतिषीय नजरिये से कई बड़े...

रांची स्टेशन रोड पर अब नहीं चलेगी अड्डेबाजी…

Ranchi : राजधानी रांची के स्टेशन रोड पर अब...

DGP की वर्दी उतरी, अब नई पारी में कितनी बदलेगी पावर… जानें

Patna : कभी बिहार पुलिस की कमान संभालने वाले...

गिल का डबल सेंचुरी शो, भारत ने जीती सीरीज…

Kohramlive : भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में...