Kohramlive : भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू ने शानदार शतक जड़े। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट पर 406 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
गिल ने 117 गेंदों में ठोका दोहरा शतक
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उनकी तूफानी पारी में 24 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं रोहित शर्मा ने भी शतकीय पारी खेलकर भारत की जीत की नींव मजबूत की। भारत की पारी के दौरान विराट कोहली 29 रन बनाकर आउट हुये। उन्हें जोसेफ ने रदरफोर्ड के हाथों कैच कराया।





