Kohramlive : रंगलाल गाल में पड़े थप्पड़ की गूंज को भूल नहीं पाया था। वह प्रतिशोध की आग में धधक रहा था। करीब 6 साल पहले गांव वालों के सामने जवान बेटे गौरव ने अपने पिता रंगलाल को एक थप्पड़ मार दिया था। रंगलाल का अपनी पत्नी और बेटे से नहीं बनता था। रंगलाल अलग रहता था। गौरव की आज शादी होने वाली थी। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। बीती रात शादी को लेकर संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। गौरव भी इसमें झूम रहा था, तभी वहां एक शख्स ने गौरव से कहा कि उसे उसके पिता रंगलाल बुला रहे हैं। पिता से आशीर्वाद लेने के मकसद से गौरव अपने ही निर्माणाधीन मकान में चला गया। वहां पहले से उसके पिता अपने कुछ दोस्तों के साथ मौजूद थे। इल्जाम है कि घातक हथियार और कैंची से वार कर गौरव को मौत के घाट उतार दिया गया। इधर, बहुत देर तक जब गौरव संगीत समारोह में नहीं लौटा तो उसे इधर-उधर बहुत खोजा गया। निर्माणाधीन मकान में उसकी डेड बॉडी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला। फुटेज में रंगलाल और तीन अन्य लोग फुटेज में दिखाई दिये। पिता रंगलाल के हाथ में एक बैग भी दिखाई दिया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये रंगलाल को जयपुर से धर लिया। उसके पास से करीब 15 लाख रुपये कैश और लाखों रुपये के गहने-जेवरात मिले। यह रूपये और गहने उसने घर से बटोर लिये थे।
गिरफ्तार रंगलाल ने गौरव सिंघल की हत्या के पीछे छुपे सारे राज पुलिस के सामने उगल दिये। उसने पुलिस को बताया कि बेटा गौरव और उसकी पत्नी उससे अलग रहते थे। बीते 6 साल से उनके बीच झगड़ा चल रहा था। दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते थे। करीब छह साल पहले हुये झगड़े में गौरव ने अपने पिता को गांव वालों के सामने थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद से दोनों के बीच मनमुटाव रहता था। सगाई से एक दिन पहले 2 मार्च को भी पिता-पुत्र में झगड़ा हुआ था। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ रोज से रंगलाल यह कहते फिरता था कि गांव के लोग उसे नहीं पहचाने और इज्जत नहीं करते हैं, मगर वह एक दिन ऐसा काम कर जायेगा, जिससे पूरा गांव ही उसे पहचान जायेगा। यह सनसनीखेज वारदात दक्षिण दिल्ली के राजू पार्क, देवली एक्सटेंशन में हुई।
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन : CM चंपई
इसे भी पढ़ें :SC के इस फैसले का BJP ने किया स्वागत, क्या कुछ बोले प्रतुल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची-खूंटी रोड पर दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, NH जाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दागी युवक के पास से मिला उम्दा पिस्टल…
इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर रॉबिन मिंज की बाइक के उड़े परखच्चे…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन पहुंचे गढ़वा, 5 खास योजनाओं के काटे फीते…
इसे भी पढ़ें :महिला आयोग की सदस्य पहुंची दुमका, बोल गईं यह बड़ी बात… जानें
इसे भी पढ़ें : पानीहाटी में मां का दर्द बना शक्ति, रत्ना देबनाथ बोली, लड़ाई अभी बाकी है…
इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…
इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों






