spot_img

महिला नए JCB की कर रही थी पूजा, तभी ट्रक ने मारी ज़ोरदार टक्कर और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गिरिडीह : खोरीमहुआ-कोडरमा मेन रोड के पास डोरंडा में एक महिला को ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतका अपनी नई JCB की पूजा कर रही थी कि तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से JCB और महिला को टक्कर मार दी। JCB करीब 50 फीट पीछे तक चला गया और एक सवारी वाहन से टकरा गया।

मृतका की पहचान सदानंद राय की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के पति ने सोमवार को दूसरी नई JCB खरीदी थी। मंगलवार की सुबह घर के परिजन सड़क किनारे खड़े JCB की पूजा कर रहे थे कि तभी ये हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। इस हादसे में JCB से टकराया सवारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख आग- बबूला हुआ पति, और कर दिया ये…

इसे भी पढ़ें : …और मर कर भी अमर हो गया 17 साल का युवक, 5 लोगों को दिया जीवनदान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...