UP : एक शादीशुदा महिला ने जिस पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, उसी से दिल लगा बैठी और अब उसी के साथ चली गई पति ने पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस जब जांच के लिये गांव पहुंची तो पति की पीड़ा फूट पड़ी, उसने पुलिस को बताया कि पत्नी पहले भी दो बार उसी संदेही गुनहगार के साथ जा चुकी है। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। महिला ने गांव अलीपुर के नासिर, उसके भाई कासिद, आफताब हुसैन और 4 अज्ञात पर गंभीर आरोप लगाये हैं। इल्जाम है कि नौकरी का झांसा देकर महिला को गाजियाबाद ले जाया गया, होटल में रखा और वहां दुष्कर्म किया गया। प्रतिरोध करने पर मारा-पीटा गया। वहीं, जेवर और मोबाइल भी छीन लिये गये। महिला का कहना है कि बाद में आफताब हुसैन चार लोगों के साथ आया और उसे गांव लाकर नयागांव थाने में छोड़ गया, जहां पुलिस ने कोरे कागज पर अंगूठे लगवाकर चुप करा दिया। अदालत से आदेश मिलने पर रिपोर्ट तो दर्ज हुई, लेकिन जब पुलिस गांव पहुंची तो महिला फिर से लापता मिली। पति का दावा है कि “मेरी पत्नी फिर उसी आरोपी के साथ चली गई है। पहले भी दो बार जा चुकी है। अपनी मर्जी से जाती है।” पुलिस उलझन में है। यह घटना एटा के नयागांव थाना क्षेत्र से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…






