Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की गलियों में महीनों से फुसफुसाई जा रही चोरी की कहानी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गई। गैस सिलिंडर चुराने वाले अब सलाखों के पीछे हैं। सिंघरावां स्थित सत्यनाम भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी से 4 अगस्त की रात को गैस सिलिंडर चोरी हो गये थे। आवेदक दयानंद यादव के आवेदन पर चौपारण थाना में केस (कांड संख्या 222/25, दिनांक 07/08/25) दर्ज किया गया। हरकत में आई पुलिस ने चोरी की इस गुत्थी को सुलझाने के लिये एक स्पेशल टीम बनाई। बरही के SDPO अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन आरोपियों को धर दबोचा। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 6 गैस सिलिंडर (प्रत्येक 14.2 किलो) बरामद किये। पकड़े गये लोगों के नाम ओम कुमार (टिटही, चौपारण), इलियास अंसारी (मलिकाना, चौपारण), विजय गुप्ता (अफीम कोठी, बरही) बताये गये हैं।
फुसफुसाई जा रही चोरी की कहानी पुलिस के शिकंजे में
Date:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…
Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...
JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट
Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...
WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस
Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...
पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...
CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता
Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...







