spot_img
spot_img

झारखंड में कल से बदलने वाला है मौसम का मिजाज… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। रविवार से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं, जिससे कंपकंपाती ठंड से कुछ राहत मिलेगी। मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, हालांकि फिलहाल ज्यादातर जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में गुमला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। खूंटी, हजारीबाग, डाल्टनगंज और रांची समेत कई जिलों में भी कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल किया। दूसरी ओर, अधिकतम तापमान में हल्का सुधार दिखा है। जमशेदपुर, बोकारो, डाल्टनगंज समेत सात जिलों में पारा 25 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गया है। लातेहार में दिन और रात के तापमान का अंतर कम होने से ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जनवरी को दिनभर मौसम शुष्क रहेगा, सुबह कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन धूप राहत देगी। किसानों को पाले से फसलों की सुरक्षा की सलाह दी गई है, वहीं मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए अलाव और ढकाव जरूरी बताया गया है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...

14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…

Kohramlive : आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष...

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...