spot_img

लावारिस लाश को बेटा का बता किया दाह संस्कार, पर मुकेश जिंदा मिला गर्लफ्रेंड के साथ, देखें कहां…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : एक लावारिस हालत में मिली डेड बॉडी को अपना जवान बेटा का बताकर उसका अंतिम संस्कार तक कर दिया। भला हो पुलिस का कि उसने जांच की फाइल बंद नहीं की। पुलिस को पता चला कि मुकेश तिवारी जिंदा है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हरियाणा में घूम रहा था। हरियाणा गई रोहतास पुलिस ने मुकेश तिवारी और उसकी गर्लफ्रेंड को  सही-सलामत खोज निकाला। दोनों बालिग हैं, इस वजह से पुलिस पहले दोनों को कोर्ट में हाजिर करेगी। इसके बाद कोर्ट से मिले आदेश पर अगली कार्रवाई की जायेगी। वहीं मुकेश के पिता उमेश तिवारी ने अपने बेटे का अपहरण कर हत्या कर देने का इल्जाम लगाया। रोहतास के शिवसागर थाना में केस भी दर्ज कर लिया गया। दर्ज FIR में 6 लोगों को नामजद अभियुक्त ठहराया गया। वहीं हरियाणा के पानीपत में सही-सलामत मिले मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया था। किसी कारणवश उसने अपने घरवाले को इस बारे में कुछ नहीं बताया। उसके घरवाले नहीं चाहते थे कि वह अपनी पसंद की लड़की के साथ रिश्ता बनाये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुकेश के गायब हो जाने के बाद उसके घर के लोग ने उसकी गुमशुदगी की रपट थाना में दर्ज कराई। घरवालों ने पुलिस को बताया कि बीते 2 अप्रैल को मुकेश तिवारी रायपुर बाजार जाने के लिये अपने घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। बीते 11 अप्रैल को कैमूर के सोनहन थाना क्षेत्र में एक लावारिस लाश मिलने की खबर घरवालों को मिली। घरवाले मौके पर पहुंचे। मिले डेड बॉडी की पहचान गायब मुकेश तिवारी के रूप में कर ली गई। घरवाले मिली डेड बॉडी को लेकर अपने नौडिहा गांव चले आये। गांव में पूरे विधि विधान से शव का दाह संस्कार कर दिया गया। बीते 14 अप्रैल को मुकेश का अपहरण कर हत्या कर देने का इल्जाम लगाते हुये शिवसागर थाना में केस दर्ज करा दिया गया। इस बीच पुलिस को पता चला कि जिसे मरा समझ अंतिम संस्कार कर दिया गया है, वह मुकेश हरियाणा के पानीपत में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा है। मिली गुप्त सूचना पर रोहतास पुलिस की एक टीम हरियाणा गई और मुकेश और उसकी प्रेमिका को सही-सलामत खोज निकाला। अब पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आखिरकार किस आधार पर घरवालों ने मिले लावारिस डेड बॉडी को मुकेश का बता कर उसका दाह संस्कार कर दिया। वहीं केस दर्ज कराने के पीछे का मकसद क्या है।

इसे भी पढ़ें :रांची में SI-ASI स्तर के 14 पदाधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :गया के RPF जवान की धनबाद में मौ’त…

इसे भी पढ़ें :कनपटी में भिड़ा लूट लिए 50 लाख…

इसे भी पढ़ें :कोडरमा में जवानों से भरी पुलिस वैन के उड़े परखच्चे…

इसे भी पढ़ें :होटल के कमरे में इस हाल में मिले डिप्टी CMO… देखें

इसे भी पढ़ें :नहीं रहीं प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद की मां, सीएम हेमंत ने दिया कांधा

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...