Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के आरा केरम गांव में वन रक्षा बंधन और भीमराव अंबेडकर जयंती का अद्भुत संगम दिखा। अंबवा कोचा में ग्रामीणों ने पेड़ों पर राखी बांधी और जीव-जंतु और प्रकृति की पूजा कर उनका संरक्षण का संकल्प लिया। बाबा साहेब की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर समानता और संरक्षण का संकल्प लिया गया। जंगल की गोद में रक्षा की डोर बांधी गई। मुखिया रमेश बेदिया बोले, “2015 से चल रहा है यह आयोजन… अब जंगल में कुल्हाड़ी बंद, नशा बंद, और पेड़ों की कटाई पर खुद ग्रामीणों की रोक।” ग्राम प्रधान गोपाल बेदिया ने कहा, “यह गांव अब नशा मुक्त और पर्यावरण युक्त है।” मुख्य अतिथि सीसीएफ सिद्धार्थ त्रिपाठी ने की गांव वालों की प्रशंसा करते हुये कहा “यह गांव अब हरियाली की पाठशाला है।” विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा – “पेड़ बिना जीवन नहीं, लगाओ, बचाओ, आगे बढ़ाओ।” आयोजन में जुटे अर्जुन खरवार से लेकर तुलसी बेदिया तक, हर चेहरे पर गर्व और हर दिल में हरियाली थी। सुनें क्या बोले मुखिया और ग्राम प्रधान…
जंगल की गोद में बंधी रक्षा की डोर, क्या बोले मुखिया… देखें वीडियो #Ormanjhi #Ranchi #AmbedkarJayanti #Jharkhand pic.twitter.com/LZcX288AM7
— KohramLive (@KohramLive) April 14, 2025














