spot_img
spot_img
spot_img

ट्रैफिक पुकिसकर्मी को घसीट ले गया थार सवार और फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एक बार फिर ट्रैफिक पुकिसकर्मी को गाड़ी से कुचलने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना दिल्ली से सटे गुरुग्राम के साइबर सिटी में दो दिन पहले सेक्टर 51 के आर्टिमिस अस्पताल रेड लाइट के पास की है, जहां शाम 4 बजे ZO ASI हरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।  टीम ने साइबर पार्क इलाके से आ रही जेड ब्लैक शीशे वाली तेज रफ्तार थार को रुकने का इशारा किया। थार चालक ने न केवल गाड़ी को तेज रफ्तार से भगाने की कोशिश की बल्कि ASI हरप्रीत सिंह को घसीटते हुए 50 मीटर तक आर्टिमिस अस्पताल की तरफ ले गया।  इसके बाद हरप्रीत गिर गए तो शख्स ने गाड़ी उनके ऊपर चढ़ा दी और भाग निकला। हरप्रीत सिंह को आनन – फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां हरप्रीत के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के अलावा गंभीर चोट सामने आई हैं। कांस्टेबल सोमबीर की शिकायत पर सेक्टर 53 थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसकी तलाश की जा रही है।

इंस्पेक्टर अमित कुमार ने कहा

सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर इंस्पेक्टर अमित कुमार ने कहा, “हमने सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की पहचान की और रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से उसके मालिक की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। हम जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे। “

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में अगले तीन रोज तक रहे अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : कई दिनों से सूरज की तल्खी झेल...

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

TMC में बड़ा झटका: अब इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने छोड़े सभी पद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चर्चित...