spot_img

ताजमहल आज फिर दुनिया के दिलों पर छा गया, जानें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आगरा की हवा में आज एक अलग ही नूर था। 40 देशों से आये 126 विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश जब रॉयल गेट से आगे बढ़े, तो मानो वक्त ठहर गया। ताज की सफेद संगमरमरी सांसों ने उन्हें अपने जादू में यूं बांधा कि हर चेहरा अचरज और प्रशंसा से चमक उठा। ये सभी मेहमान नई दिल्ली की 26वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चीफ जस्टिस ऑफ द वर्ल्ड में भाग लेने भारत आये हैं और ताज ने उन्हें भारत की आत्मा का सबसे खूबसूरत परिचय दे दिया। लग्जरी बसों से आगरा पहुंचने के बाद मेहमानों ने ताजमहल की पच्चीकारी, कलेग़रियों की थाप और शाहजहां–मुमताज की अमर प्रेमकहानी को दिल थामकर सुना। किसी ने मशहूर डायना सीट पर बैठकर तस्वीर खिंचवाई तो कोई संगमरमरी गुंबदों को मोबाइल में इस तरह कैद कर रहा था, मानो दिल का कोई हिस्सा घर ले जाना चाहता हो। एएसआई अधिकारियों ने भी संरक्षण कार्यों की बारीक जानकारी देकर मेहमानों को प्रभावित किया।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी पहुंचे

दोपहर में आगरा ने एक और विशेष मेहमान का स्वागत किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर खेरिया एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच वे होटल पहुंचे और लंच के बाद सीधे ताजमहल के दीदार को निकल पड़े। ताज की चमक ने उन्हें भी वैसा ही मोहित किया, जैसे 2020 में उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप को किया था, जब उन्होंने विजिटर बुक में लिखा था, “यह इमारत भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है।” ट्रंप जूनियर ने भी कई तस्वीरें लीं और फिर जामनगर के लिये रवाना हो गये। विशिष्ट मेहमानों की आवाजाही को लेकर प्रशासन, नगर निगम और सुरक्षा एजेंसियां पूरे दिन चौकन्ने रहीं। VVIP रूट पर सफाई, अतिक्रमण हटाओ अभियान और त्रिस्तरीय सुरक्षा, सब कुछ इस तरह सधा जैसे पूरा शहर ताजमहल की इज्जत में झुक गया हो।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...