खूंटी : बेटे ने टांगी से मां-बाप को काट डाला। हृदय विदारक यह घटना खूंटी जिले के सीलादोन गांव में घटी। हत्या का आरोपी बेटा फरार है। पुलिस फरार बेटे गुजुआ महतो को ढूंढ रही है।
घटना मंगलवार की देर रात की बतायी जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को मंगलवार की देर रात ही दी गई थी। मगर दुर्गम क्षेत्र होने की वजह से पुलिस बुधवार की सुबह पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी गई है। आरोपी बेटे की तलाश में पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : Couvade syndrome होने पर पुरुषों को भी होता है प्रेग्नेंसी का अनुभव, दिखते हैं ये लक्षण…
बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा गुजुआ महतो देर रात नशे की हालत में अपने माता-पिता से झगड़ा कर रहा था। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि टांगी से काटकर उसने दोनों की हत्या कर दी और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गुजुआ मां-बाप के साथ मारपीट के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। 2020 में खूंटी पुलिस से मां-बाप की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। 6 महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था।












