spot_img

एक अधिकारी के रिश्तेदार ने किया महापाप, हुआ यह हाल… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rajesh/Vinod) : बालाश्रय में यौनाचार के मामले का खुलासा होने के बाद 26 अक्टूबर को उसे सील कर दिया गया। बालाश्रय में रह रहे 19 बच्‍चों को आदिम जनजाति सेवा मंडल, रांची के निवारनपुर में शिफ्ट कर दिया गया। बालाश्रय के बंद होने से कई लोगों के हाथों से काम भी छिन गया। वहीं बालाश्रय की इंचार्ज स्मिता सिन्‍हा पर पहले ही गाज गिर चुकी थी। उनकी इंट्री पर रोक लगा दी गई थी। स्मिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्‍होंने पाप को उजागर किया। उन्हें स्‍पष्‍टीकरण तक देना पड़ा था।

सूत्र बताते हैं कि ऐसी ही एक वारदात 2017 में भी हुई थी। एक बच्‍चे का यौन शोषण किया गया था। यह मामला भी थाने तक पहुंचा था, मगर तब इस मामले को लोग पी गये थे। यहां याद दिला दें कि 8 अक्‍टूबर को स्मिता को पता चला कि वहां तैनात गार्ड शंभू प्रसाद लोहरा ने एक 11 साल के बच्‍चे का यौन शोषण किया। बच्चों के अनुसार गार्ड ऑफिस आवर से पहले, ऑफिस आवर के बाद और छुट्टी के दिन कुकर्म करता था। बच्चों के मुंह से ये बात सुन छुट्टी से लौटी इंचार्ज स्मिता के होश उड़ गये। मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जानकारी विभाग के संबंधित बड़े अधिकारियों तक पहुंचाई। इल्‍जाम है कि बड़े अधिकारियों ने इस पर कोई नोटिस नहीं किया। वजह साफ था कि संदेही गुनहगार गार्ड एक अधिकारी का साला है। इस अधिकारी के तथाकथित कई नाते-रिश्‍तेदार झारखंड के कई होम में तैनात हैं, जिनमें से कुछ का चरित्र भी संदिग्‍ध है। इंचार्ज स्मिता सिन्‍हा ने पंडरा थाने में 9 अक्‍टूबर को एफआईआर दर्ज करायी। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं रांची के डीसी ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया। उन्‍होंने इस मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही निकला। जिसके बाद मंगलवार को बालाश्रय को सील कर दिया गया।

Read More : पॉर्न साइट पर ये क्या पढ़ा र‍हे मास्‍टर साहब, कमाई में बना डाले रिकॉर्ड

Read More : अब यह ड्रेस नहीं पहन पायेंगे आप, देखें क्यों…

Read More : एग्जाम पेपर में छात्र ने लिखा ऐसा जवाब कि हो गया वायरल, पढ़िये…

Read More : …लोगों से कहा- इन्हें मारे नहीं, हमें सूचना दें, देखें वायरल वीडियो

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP