spot_img

सोने-चांदी की चमक ने तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : सोना और चांदी दोनों ने इतिहास रच दिया है। वैश्विक अनिश्चितताओं, राजनीतिक तनावों और डॉलर की कमजोरी के बीच कीमती धातुओं की चमक ऐसी बढ़ी कि पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गये। चांदी ने ऐसी छलांग लगाई कि बाजार हैरान रह गया। 15,000 रुपये प्रति किलो की एकदिनी बढ़त हुई। इसके साथ ही कीमत सीधे पहुंची 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम। अब तक का सबसे ऊंचा स्तर। उधर सोने की चमक भी कम नहीं रही। 99.9% शुद्ध सोना 2,900 रुपये (2.05%) की तेजी आई। कीमत 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंची।

ग्रीन मेटल बनी चांदी

2025 में चांदी सिर्फ जेवर नहीं रही, बल्कि बन ग्रीन और क्रिटिकल मेटल बन गई। अमेरिका ने चांदी को क्रिटिकल मिनरल की सूची में डाला। सोलर पैनल और ईवी बैटरी सेक्टर में मांग तेज हुई। लंदन-न्यूयॉर्क के वॉल्ट्स में सप्लाई घटने लगी। चीन, रूस और ब्रिक्स देशों ने डॉलर पर निर्भरता घटाने के लिये सोने की ऐतिहासिक खरीदारी की। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक यह खरीदारी पिछले 50 वर्षों में सबसे ज्यादा रही। अमेरिकी फेड से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, मध्य-पूर्व में जारी तनाव शेयर बाजार से पैसा निकलकर सोने-चांदी की सुरक्षित गोद में पहुंचा। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल पर संभावित जांच, डॉलर कमजोर, निवेशकों का भरोसा डगमगाया, नतीजा सोना-चांदी की मांग बढ़ी।

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किसके पास?

अमेरिका के पास इतना गोल्ड रिजर्व है कि वह जर्मनी, इटली और फ्रांस तीनों को मिलाकर भी ज्यादा बैठता है। सोने की कीमत में 2026 में और उछाल की संभावना है। वॉल स्ट्रीट का अनुमान है कि 5,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। डॉयचे बैंक 4,450–4,950 डॉलर, यूबीएस 4,500 डॉलर, भारतीय बाजार (MCX) में भी तेजी बनी रहने के संकेत हैं। विशेषज्ञ चांदी को लेकर और ज्यादा बुलिश हैं। अनुमान है कि चांदी 3.20 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 89 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...