spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चौपारण के ‘शेरों’ की दहाड़, गजब कर गये ये दो नौजवान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के केसरवानी धर्मशाला परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता ने चौपारण को जो गौरव दिया, वह पूरे झारखंड के लिये प्रेरणा है। दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय मुकाबले में चौपारण के रौशन केसरी और आशीष यादव ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुये गोल्ड मेडल जीत लिया और ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। जिम की चारदीवारी से निकलकर मंच तक पहुंचे इन युवाओं की ताकत और हौसले ने चौपारण को झुमा दिया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज यादव ने दोनों विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित करते हुये कहा कि चौपारण के युवाओं ने आज साबित कर दिया है कि मेहनत और अनुशासन के सामने संसाधनों की कमी भी झुक जाती है।

हजारीबाग, रांची, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, गिरीडीह, चतरा और गया जिलों से आये 100 से अधिक खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पहले दिन महिलाओं ने मंच संभाला, ज्योति, मनीषा, जीवन, शिवांगी और अलीशा ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। दूसरे दिन पुरुष वर्ग के मुकाबले में रोमांच चरम पर था। तालियों की गूंज और खिलाड़ियों के उत्साह ने चौपारण की शाम को यादगार बना दिया। आयोजन समिति के सदस्य अविनाश केसरी, सूरज, रीतेश और वैभव ने बताया कि “यह प्रतियोगिता सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, युवाओं को नशे से दूर कर खेल की राह पर लाने का।” रेफरी राजकुमार थापा, विशाल झा और उनकी टीम ने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिता का संचालन किया। सैकड़ों दर्शकों की मौजूदगी में यह आयोजन ‘फिटनेस फेस्टिवल’ में बदल गया।

विजेताओं की सूची में चौपारण का जलवा

वजन वर्गखिलाड़ीपदक
59 किग्रारौशन केसरी🥇 गोल्ड
59 किग्रारीतेश केसरी🥈 सिल्वर
66 किग्राआशीष यादव🥇 गोल्ड
66 किग्रागौरव राणा🥈 सिल्वर
53 किग्रासंदीप कुमार🥇 गोल्ड
53 किग्राअंकित कुमार🥈 सिल्वर

बेंच प्रेस में भी आशीष यादव ने गोल्ड मेडल जीतकर चौपारण का परचम बुलंद किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...

CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

Ranchi : कभी-कभी एक जीवन की विदाई कई जिंदगियों...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...