spot_img

जेल में बंद पूर्व मंत्री पर ह’मले का कारण सामने आया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : लखनऊ जिला जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमले किये जाने के पीछे की वजह सामने आयी है। प्रजापति जो पहले कभी सत्ता के गलियारों में शेर की तरह दहाड़ते थे, अब एक बंदी की रॉड के वार से लहूलुहान होकर अस्पताल की बिस्तर पर पड़े हैं। खबर है कि बीते कल शाम साढ़े छह बजे जेल अस्पताल में सफाई करने वाले बंदी विश्वास को पानी लाने को कहा गया। पानी लाने में देर हुई, तब शब्दों की तल्खी बढ़ी और फिर अचानक गुस्से की आग में विश्वास ने मेज की दराज से लोहे की रॉड निकाली। देखते ही देखते रॉड प्रजापति के सिर पर ताबड़तोड़ बरस गई। खून से लथपथ पूर्व मंत्री सिर पकड़कर बैठ गये। जेल चिकित्सक ने छह टांके लगाकर ट्रॉमा सेंटर भेजा। परिवार का दावा है कि कैदी विश्वास ने चाकू से वार किया, जिससे उनके सिर पर चोट आई।

बेटी अंकिता ने मीडिया से कहा कि “पापा आठ साल से उस गुनाह की सजा भुगत रहे हैं, जो उन्होंने कभी किया ही नहीं। उनका मेडिकल तक नहीं कराया गया और आजीवन कारावास सुना दिया गया। हमारी कोई नहीं सुनता। हम मुख्यमंत्री से मिलने की गुहार कर रहे हैं। मेरे पिता निर्दोष हैं। अमेठी की सपा विधायक और प्रजापति की पत्नी महाराजी ने कहा, “जब सुई तक जेल में नहीं पहुंच सकती, तो चाकू कैसे पहुंच गया? ये हमला नहीं, साजिश है। मैं अपने पति के लिये न्याय चाहती हूं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर लिखा, “पूर्व मंत्री पर जेल में हुआ जानलेवा हमला चिंताजनक है। इसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिये। यूपी में कहीं भी कोई सुरक्षित नहीं है।” इधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल बोले, “बंदी विश्वास के साथ कहासुनी हुई थी। उसी ने रॉड मार दी। मामूली चोट आई है। खतरे की कोई बात नहीं है।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...