Deoghar : 11 जुलाई से देवघर में शुरू हो रहा श्रावणी मेला और बाबा बैद्यनाथ की नगरी फिर एक बार आस्था के समुंदर में डूबने को तैयार है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। दर्शन, सुरक्षा, सफाई सब अपनी जगह, लेकिन इस बार प्रशासन ने प्रसाद की मिठास पर भी नियंत्रण कर लिया है।
प्रसाद के दाम तय, स्वाद वही पुराना
इस बार पेड़ा, चुड़ा और इलायची दाना की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन स्वाद और श्रद्धा में कोई कमी नहीं। देवघर का पेड़ा, जो हर श्रद्धालु के थैले में बाबा का आशीर्वाद बनकर घर जाता है, अब तय कीमत पर मिलेगा।
पेड़ा (800 ग्राम खोवा, 200 ग्राम चीनी): ₹400/किलो
पेड़ा (700 ग्राम खोवा, 300 ग्राम चीनी): ₹360/किलो
रायपुर चुड़ा: ₹80/किलो
वर्द्धमान चुड़ा: ₹60/किलो
इलायची दाना: ₹80/किलो
तय दाम से ज्यादा वसूला तो होगी कार्रवाई
प्रशासन ने सख्त निर्देश दिये हैं अगर कोई दुकानदार तय मूल्य से अधिक लेता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। यह व्यवस्था लाखों श्रद्धालुओं को उचित दर पर प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए की गई है।














