रांची : घर के दीवाल में छेद करने से मना किया तो कर दिया जानलेवा हमला। बेटे-बहू को भी मारा। घर में घुसकर बेटी-बहू के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। घर में रखे 5 हजार रुपये भी लेकर चले गये। जाते-जाते धमकी दी। थाना पुलिस किया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। मेरा कुछ नहीं होगा। थाना पुलिस मेरे जेब में है। यह आरोप रांची के सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई वार्ड नंबर-5 के नई मस्जिद के पास रहने वाले अबरार अंसारी ने लगाया है। इल्जाम बड़गाई के ही मोजफ्फर अंसारी और उनके बेटे महताब अंसारी और आफताब अंसारी पर लगा है। सदर थाने में आवेदन देकर अबरार ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि आरोपी मोजफ्फर अबरार का भाई है।









