spot_img

रमणिक स्थलों की बदलेगी तस्वीर, निखारने में जुटी DC नैंसी सहाय

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : बरबस, अपनी ओर लोगों को खींचने वाले हजारीबाग के कई मशहूर पर्यटक स्थल की तस्वीर बदलेगी। नया साल आने वाला है, ऐसे में पर्यटक स्थलों को खूबसूरत और आकर्षित बनाने की दिशा में DC नैंसी सहाय जुटी हैं। DC इस कोशिश में जुट गई है कि पर्यटक स्थलों के रूप में अधिसूचित हजारीबाग नेशनल पार्क, सूरजकुंड, मेगालिथ साइट, इस्को गुफा, कनहरी हिल, पद्मा का किला एवं बड़कागांव में बसे बुढ़वा महादेव मंदिर रमणिक स्थल के तौर पर देश के मानचित्र में गिने जाये। इसी तरह अब कोनार डैम, नरसिंह स्थान, छडवा डैम, जगन्नाथ धाम मंदिर सिलवार, हजारीबाग झील, बुढ़वा महादेव मंदिर सदर, बरसो पानी बड़कागांव एवं माता चम्पेश्वरी मंदिर इचाक, पुनाई मंदिर इचाक, शिव मंदिर ताजपुर चौपारण, बुढ़िया माता मंदिर इचाक, जवाहर घाटी बरही अपनी खूबसूरती के लिये पर्यटक स्थलों के रूप अधिसूचित होकर उभरा है।

हजारीबाग की DC नैंसी सहाय का कहना है कि पर्यटक स्थलों को निखारने-संवारने और चमकाने का काम नये साल में शुरू हो जायेगा। इसके तहत सामुदायिक शौचालय, पार्क निर्माण, सामुदायिक भवन, मोटर वोटिंग, लाइट तथा सुंदरीकरण के कार्य किये जायेंगे। ऐतिहासिक धरोहर स्थल मेगालिथ साइट पर बाउंड्रीवाल एवं पार्क का निर्माण होगा। इसे बनाने की मंजूरी भी मिल गई है। जीवनदायिनी बने छड़वा डैम को और सुंदर बनाया जायेगा। यहां पार्क, सामुदायिक भवन के साथ-साथ डैम में मोटर वोटिंग की सुविधा मुहैया कराने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...