spot_img

मोरहाबादी की माटी से उठा हॉकी का जुनून, क्या बोले CM… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शाम ढल रही थी, स्टेडियम की फ्लडलाइटें जगमगा चुकी थीं और हर धड़कन हॉकी की ताल पर चल रही थी। झारखंड की खेल चेतना ने उस पल नया इतिहास लिखा, जब CM हेमंत सोरेन और उनकी विधायक धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025-26 के पहले मुकाबले का शानदार उद्घाटन किया। CM हेमंत सोरेन ने दर्शक दीर्घा से मैच का भरपूर आनंद लिया। हर पास, हर गोल और हर टैकल पर खूब तालियों बजी। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हीरो हॉकी इंडिया लीग जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से झारखंड में हॉकी को नई उड़ान मिलेगी। हमारे युवा अब राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी अपनी पहचान बनायेंगे। उन्होंने साफ कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के विस्तार से युवाओं को ओलंपिक जैसे बड़े मंचों के लिये तैयार किया जा रहा है।विधायक कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि ऐसे आयोजन झारखंड की खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं। सरकार स्टेडियमों के आधुनिकीकरण और प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दे रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...