झारखंड में ठंड की रफ्तार थमी, मौसम की बदलेगी चाल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की वादियों में ठंड की चुभन अब कुछ नरम पड़ने लगी है। 19 नवंबर की सुबह ने मानो अपनी हथेलियों से कनकनी को थोड़ा सहला दिया हो। कुछ दिन पहले तक जहां सर्द हवायें रूह तक को कंपा देती थीं, अब वही हवायें ठंडी जरूर हैं, पर बेरहम नहीं। राज्य के वे 10 जिले, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे फिसल गया था, अब धीरे-धीरे ऊपर चढ़ र हैं, जैसे मौसम खुद कह रहा हो,“थोड़ा ठहरो, सर्दी अभी पूरी तरह उतरी नहीं, पर इतनी तेज भी नहीं रहेगी।” रांची के मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरी-पूर्वी हवाओं का रुख बदलते ही झारखंड के मौसम के मिजाज में  नया मोड़ आया है। 22 नवंबर तक सुबहें कोहरे की चादर ओढ़ें रहेंगी, हल्का-सा धुंधलका, हल्की-सी ठिठुरन और फिर दोपहर तक साफ आसमान। लेकिन 23 से 25 नवंबर के बीच धुंध के बाद आसमान में आंशिक बादल हल्की परछाई बनकर तैर सकते हैं। इन दिनों भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहने का अनुमान है।

BP के मरीजों को खास एहतियात की सलाह

मौसम केंद्र की चेतावनी साफ है सर्दी अभी पूरी तरह गई नहीं, बस थोड़ी नरमी आई है। सुबह धूप निकलने से पहले
और शाम को सूरज ढलने के बाद ठंड का अहसास बढ़ जायेगा।

  • गर्म कपड़े पहनना अनिवार्य
  • सुबह हल्का व्यायाम
  • योग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर
  • विटामिन-C वाली सब्ज़ियां और फल जरूरी
  • गर्म भोजन शरीर को संभाले रखेगा
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“मोदी जी आप टेंशन मत लो…” मासूम बच्ची का वीडियो वायरल…

Kohramlive : पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती तेल कीमतों...

Sale में Shopping करते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना…

Kohramlive : आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन Sale का नाम...

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल...

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, राष्ट्रपति ने जारी किया अध्यादेश

Kohramlive : देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में...

ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार...