बुझ गया घर का इकलौता चिराग, संदिग्ध अवस्था में मिला ….

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू :  संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव सड़क पर मिला है। युवक के चेहरे पर चोट के निशान को देख कर पिता ने आशंका जाहिर की है की बेटे की हत्या की गई है। यह वारदात पिपराटांड़ थानाक्षेत्र में बहेरा रोड की है। बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार की शाम घर से लापता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अमका सिंह के बेटे दिनेश कुमार सिंह के रूप में की गई है।

Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

मृतक की बहन की शादी थी

बताया जा रहा है कि मृतक घर का इकलौता बेटा था और उसकी बहन की शादी मई में होने वाली थी। कहा जा रहा है कि पैसे के लालच में दिनेश की हत्या की गई है। दिनेश की बहन की शादी के लिए पिता द्वारा जमीन बेची गई थी। शुक्रवार की शाम दिनेश घर से बाज़ार गया था। उसके पास 15 हज़ार रुपए थे। दिनेश जब रात में घर नहीं पहुंचा तब उसकी खोजबीन परिजनों ने शुरू की। सुबह में ग्रामीणों ने उसका शव सड़क पर होने की सूचना दी।

Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

लेस्लीगंज SDPO अनूप बड़ाइक ने बताया

लेस्लीगंज SDPO अनूप ने बताया कि पिता अमका सिंह अपने बेटे दिनेश की हत्या करने की बात कह रहे हैं। मामला संदिग्ध है। उसकी बॉडी को घसीटे जाने का निशान पीठ पर मिला है। बाजार में अंतिम बार दिनेश दो लोगों के साथ दिखा था। उनकी पहचान हो गई है। फिलहाल दोनों घर से फरार है। परिजनों के आवेदन के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पलामू में इस रोज बंद रहेंगी सभी दवा दुकानें…

Palamu : पलामू में ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी...

थानेदार सस्पेंड, आदेश नहीं मानने का लगा इल्जाम…

Palamu : पलामू के पाटन के थानेदार शशिशेखर पांडेय...

जयमाला से पहले दुल्हन फरार, छोटी बहन संग हुई शादी…

Palamu : पलामू के बेतला गांव में एक शादी...

बाप-बेटे का काला कारोबार बेनकाब, लाखों कैश मिले…

Palamu : पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में पुलिस...

Palamu : प्यार, धोखा और खामोश चीख…

पलामू(Palamu) के मेदिनीनगर के टाउन थाना क्षेत्र में मारी गई एक अनजान औरत की हत्या के पीछे छुपे राज खुलकर सामने आ गये हैं। इस मामले में गिरफ्तार चंदा देवी ने पुलिस के सामने सारे राज उगले दिये। अब पुलिस चंदा देवी के पति उपेंद्र कुमार गौतम को