Trending : लॉकडाउन में हवा में शादी रचाने के लिए जगह देने वाले स्पाइसजेट की मुसीबत बढ़ सकती है। वहीं शादी करने और कराने वाले भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। तमिलनाडू सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। तमिलनाडू के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने एयरपोर्ट ऑथोरिटी और उड़ान भरने वाले विमान को नोटिस भेज रिपोर्ट मांगी है। इस शादी को कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन माना गया है। तमिलनाडू सरकार ने शादी में 50 लोगों के शरीक होने की इजाजत दे रखी है। हवा में हुई इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ।
वहीं दूल्हे राजा का कहना है कि शादी में जो भी शामिल हुए सबकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव थी। कोरोना काल में अजब-गजब शादी के बंधन में बंधते लोग वायरल हो रहे हैं। कोई पीपीई किट पहनकर सात फेरे ले रहे हैं, तो कोई लंबा लाठी के जरिये जयमाला। वहीं इस नई जोड़ी ने तो गजब का कर दिखाया। हवा में ही उस समय परिणय सूत्र में बंधे जब हवाई जहाज मिनाक्षी अंबर मंदिर के उपर उड़ान भर रहा था। इस शादी के गवाह बने 161 लोगों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इसे भी पढ़ें :भारत के इस शहर में यहां मिला Yellow Fungus का पहला मरीज, जानिये कितना है घातक
इसे भी पढ़ें :26 मई को होगा वर्ष का प्रथम ब्लड मून, जानें क्यों..




