UP : नर्स ममता की आखिरी कॉल… और फिर उसकी हत्या के बाद मिले क्लू के बाद कस्टडी में रहा टेमा रहमत के संस हॉस्पिटल का संचालक रामजी राव पुलिस के सामने टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस से कहा कि “वो किसी और से बात करती थी… ये बर्दाश्त नहीं हुआ, इस चलते गला घोंट उसे मार डाला।” उसने ममता की हत्या के पीछे छुपे सारे राज उगल दिये। चार बच्चों के बाप रामजी राव ने पुलिस को बताया कि जब ममता ने बातों का रूख किसी और की तरफ कर लिया, तब उसका प्यार, जलन में बदल गया। पहले से तय प्लानिंग के अनुसार बीते 7 अप्रैल को ममता को छत पर बुलाया, ममता को समझाया, पर वो नहीं मानी। तब उसे गुस्सा आ गया और ममता को थप्पड़ जड़ दिया। एक थप्पड़, फिर दूसरा… फिर अचानक कोई आया – और वो नीचे उतर गया। सुबह 7 बजे रामजी राव ने कमरे में घुसकर ममता का गला घोंट दिया। तब बिजली गुल थी, CCTV कैमरे बंद थे। खिड़की से हाथ डालकर कुंडी अंदर से बंद की, ताकि लगे कि सब कुछ सामान्य है। बाद में स्टाफ को बताया कि कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा है। दरवाज़ा खुलवाया गया, ममता को बेड पर लिटाया गया, फिर उसके घरवालों को ममता की मौत की सूचना दी गई। सबसे चौंकाने वाली बातें ये सामने आई है कि हॉस्पिटल का पूरा सिस्टम ही नकली था। झूठ का हॉस्पिटल, मौत की दीवारें, न डॉक्टर असली, न कर्मचारी रजिस्टर्ड। CMO के आदेश पर हॉस्पिटल सील कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…










