spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बूढ़ा पहाड़ की बदल रही फिजा, सोई तकदीर जागने लगी…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : कभी बम-गोला बारूद से दहलने वाला बूढ़ा पहाड़ की तस्वीर पूरी तरह से बदलने वाली है। युवा CM हेमंत सोरेन जब बीते साल दिसम्बर माह में बूढ़ा पहाड़ पर गये तो सहसा किसी को यकीन नहीं हुआ कि यहां की फिजा देखते ही देखते बदल जायेगी। CM ने तब इलाके में रहनेवाले भोले-भाले गरीब लोगों से सिर्फ इतना ही बोले थे कि हौंसला जरूरी है, क्योंकि पत्थरों के सीने चीरकर ही कोई रास्ते निकलते हैं। CM की कोशिश से उनकी सोई तकदीर भी जागने लगी है। उनकी माली हालत में ठीक-ठाक होने लगी है। लोगों को सरकारी योजनायें से जोड़ा जा रहा है। वहीं बूढ़ा पहाड़ का चौमुखी विकास के लिये बूढ़ा पहा डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लाया गया है। कल तक उग्रवादियों के डर से शासन-प्रशासन से कोसों दूर रहनेवाले लोगों में सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। वहीं उग्रवादियों का खूंटा उखाड़ फेंका गया है। कम्युनिटी पुलिसिंग से जुड़ते जा रहे हैं गांववाले और उनके बाल-बच्चों को सुरक्षाबल तालिम दे रहे हैं।

विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को मिल रहा है लाभ

बूढ़ा पहाड़ के अगल-बगल के कुल 27 गांवों का सर्वेक्षण करा उनकी विकास की खाका खींची गई। कुल 3809 परिवारों से मिला-जुला गया। उनकी जरूरतों को फोकस किया गया। बूढ़ा पहाड़ इलाके में रहनेवाले करीब 19 हजार 836 लोगों के भला के लिये सरकार ने काम करना शुरू किया। यहां 100 बिरसा आवास का आवंटन एवं 8 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र शुरू करने की योजना शुरू कर दी गई। गांव-गांव में बिजली ले जाने का काम भी शुरू हो गया है।

सुरक्षाबलों के प्रति विश्वास बढ़ा

CM हेमंत सोरेन के दौरा के बाद स्थानीय जनमानस में सुरक्षाबलों के प्रति विश्वास बढ़ा है, वहीं अब सुरक्षाबलों को जनता की भरपूर मदद मिल रही है। बूढ़ा पहाड़ के आसपास रहनेवाले की हिफाजत के लिये पांच कैंप कूल्ही, हेसातु, बेहराटोली झालुडेरा तथा जेटीएफ पुंदाग खोले गये हैं। वहीं आम लोगों की सुरक्षा में CRPF, JAP, झारखंड जगुआर एवं जिला बल के 8 कंपनियाों को झोंका गया है। सुरक्षाबलों द्वारा लोगों का दुख-दर्द बांटा जा रहा है।

भयमुक्त हो समाज

बूढ़ा पहाड़ के अगल-बगल के गांवों में रहनेवाले लोगों का लगातार हौंसला अफजाई किया जा रहा है। उनके मन से डर-भय निकाला जा रहा है। सड़कें बनाई जा रही हैं, वहीं बिगड़े रोड, लाइट और हैंडपंप को ठीक-ठाक किया जा रहा है। सिंचाई कूप निर्माण और सोलर पंप सेट लगाने का काम तेजी पर है। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत झालुडेरा में एक कूप निर्माण किया गया है, जिससे गांववाले को पीने का पानी मिलता है।

CRPF के जवान दे रहें हैं बच्चों को तालिम

बूढ़ा पहाड़ में तैनात CRPF के जवान ड्यूटी से समय निकाल कर इलाकों में रहनेवाले बच्चों को पढ़ा-लिखा उन्हें तालिम देने में लगे हैं। एक अस्थाई स्कूल भी खोला गया है। इस स्कूल में फिलहाल 46 बच्चे तालिम हासिल कर रहे हैं। आसपास के स्कूलों में बच्चों का दाखिला करवाया जा रहा है, ताकि वे पढ़-लिख काबिल बन सके। हेल्थ सेंटर को भी ठीक-ठाक किया गया है। CRPF के डॉक्टर ग्रामीणों का इलाज कर रहे हैं, वहीं सहिया की मदद से डोर टू डोर चिकित्सा सर्वे की जा रही है।

कम्युनिटी पुलिसिंग से जुड़ रहे ग्रामीण

सुरक्षाबलों के द्वारा पूर्व में भी जनता के सहयोग हेतु कम्युनिटी पुलिसिंग की जाती रही है। लेकिन CM हेमंत सोरेन के दौरा के बाद लोगों का मन बदला है। गढ़वा के SP दीपक कुमार पांडेय और ASP (अभियान)  विशेष ऑपरेशन के तहत कुछ दिनों पूर्व बूढ़ा पहाड़ पहुंचे। बड़े तादाद में ग्रामीण इनसे मिले। SP बारी-बारी से सबका दुखड़ा सुने। वहीं ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द उनका सब कष्ट दूर होगा। SP ने ग्रामीणों के साथ खाना खाये और बच्चों के बीच कित्ताब-कॉपी, पेंसिल, कलम, बैग, फुटबॉल तथा क्रिकेट किट बांटे। महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों के लिए साड़ी धोती, कंबल, टोपी, तथा कामगारों के लिए कुदाल, फावड़ा, बेलचा इत्यादि बांटे।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...