spot_img
spot_img

सांसद ने महिलाओं की सामूहिक शक्ति को किया सलाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के सदर प्रखंड के कल्याणपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड (CLF) की वार्षिक आम सभा में पलामू के सांसद बी डी राम ने महिलाओं की सामूहिक शक्ति की सराहना करते हुये कहा कि CLF ने न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है। हम महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने में हर संभव सहयोग करेंगे। DC दिनेश यादव, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा और SDO संजय कुमार ने भी महिलाओं से स्वरोजगार और सामुदायिक संसाधनों के संरक्षण में निरंतर योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में CLF की महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं और आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले सभा का शुभारंभ पारंपरिक स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद CLF ने बीते वर्ष की सफलताओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। चर्चा का मुख्य फोकस था, महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी, आजीविका संवर्द्धन और स्वरोजगार, ऋण सहयोग और वित्तीय समावेशन एवं स्वच्छता और सामुदायिक विकास। जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने गढ़वा और कल्याणपुर संकुल स्तरीय संगठन के कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...