spot_img

फिर पलटेगा मौसम का मिजाज, इस रोज बारिश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार में कई दिनों की कोल्ड डे और घने कोहरे की मार के बाद जैसे ही चटक धूप निकली, लोगों ने राहत की सांस ली है। दिन में धूप ने सर्दी की धार को काफी हद तक कमजोर कर दिया है और बाजारों से लेकर पार्क तक रौनक लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल कमजोर पड़ा है, इसी वजह से तापमान स्थिर बना हुआ है और कोहरे में भी कमी आई है। IMD का कहना है कि 23 जनवरी तक मौसम शुष्क और सामान्य रहने की संभावना है, हालांकि उत्तर बिहार के कुछ जिलों में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कुहासा बना रह सकता है। फिलहाल दिन का तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच है, जबकि रात में पारा 6 से 12 डिग्री तक गिर रहा है। यानी दिन में धूप राहत दे रही है, लेकिन रात होते ही ठंड फिर से चुभने लगती है। बीते 24 घंटे में राज्य के 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। सबौर में सबसे कम 5.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि गया, औरंगाबाद, बक्सर, समस्तीपुर और वैशाली जैसे जिलों में भी कड़ाके की ठंड बनी हुई है।

फिर पलटेगा मौसम का मिजाज 

20–21 जनवरी को फिर बदलेगा मौसम। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से बिहार में बारिश हो सकती है और ठंड एक बार फिर बढ़ेगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक पहुंचने के संकेत हैं। राजधानी पटना में सुबह हल्का कोहरा रहेगा, दिन में धूप से थोड़ी गर्माहट मिलेगी, लेकिन रात में ठंड बरकरार रहेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...