spot_img
spot_img

थाने में बोली विवाहिता, अब सहा नहीं जाता…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मन की मुराद पूरी नहीं होने पर नाखुश पति और ससुराल वालों ने विवाहिता पर सितम ढाना शुरू कर दिया। विवाहिता को इस कदर सताया, रूलाया और टार्चर किया गया है कि मामला थाना तक पहुंच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। विवाहिता ने अपने पति की हरकतों की शिकायत अपने ससुरालवालों से की थी। तब उससे कहा गया कि वह जो कहता है, वहीं करना पड़ेगा। विवाहिता का इल्जाम है कि उसने कई दफा आरजू-मिन्नत की कि उसके पिता की औकात अब बड़ी गाड़ी और कैश 5 लाख रुपये देने की नहीं है, जितना कर सकते थे, शादी के समय कर चुके हैं। इसके बाद से ही उसका नसीब खराब हो गया। विवाहिता का इल्जाम है कि बिना उसकी मर्जी से उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था, वहीं एक दफा ससुर ने भी उसपर बुरी नजर डाली थी। वहीं विवाहिता के ससुराल वालों का पक्ष अबतक सामने नहीं आया है।

सूत्रों के अनुसार, विवाहिता की शादी बीते साल 2022 में हुई थी। शादी के समय दहेज संबंधी सारी रस्मों की अदायगी की गई थी। शादी के बाद कुछ महीने सब ठीक-ठाक रहे। अचानक विवाहिता को अपने मायके से एक बड़ी गाड़ी और 5 लाख रुपये मांग कर लाने को कहा गया। जब उसने इसमें असमर्थता जताई तो उसे सताने का दौर शुरू हो गया। प्रताड़ना की पाराकाष्ठा तब प्रबल हुई जब एक रोज विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। मारपीट में जख्मी विवाहिता को पहले बल्लभगढ़ व फिर पलवल के अस्पताल में ले जाया गया। मामला हरियाणा के पलवल का है।

इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @03.11.2023 : 23 अहम प्रस्तावों पर मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें :7 विकेट से अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को दी शिकस्त…

इसे भी पढ़ें :SBI बैंककर्मी के घर भीषण डकैती, वारदात CCTV में कैद

इसे भी पढ़ें :शातिर ठग पुलिस की गिरफ्त में, क्या बोलें एसपी… देखें

इसे भी पढ़ें :नगड़ी में ढाबा मालिक को भू*ना, सनसनी…

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...