spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रमजान की पाकीजगी में एकता की रौशनी, ये बोल गये CM…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : चांदनी रात की ठंडी बयार, इबादत से सराबोर फिजां और दस्तरख्वान पर सजे नेमतों के रंग… जब CM हेमंत सोरेन के आवास में दावत-ए-इफ्तार का ऐलान हुआ, तो न सिर्फ रोजेदारों के चेहरे खिले। वहीं, पूरे झारखंड की गंगा-जमुनी तहजीब की तस्वीर सामने आ गई। CM हेमंत सोरेन की मेहमाननवाजी में हर धर्म के लोग शामिल हुये। किसी के हाथ में तसबीह थी, किसी की जुबां पर दुआएं, तो किसी की आंखों में इबादत की चमक। रोजा खोलते वक्त हाथ उठे, दिल जुड़े और एक साथ पूरे राज्य की खुशहाली, अमन और तरक्की की दुआ की गई।

इस मौके पर CM हेमंत सोरेन ने कहा कि “रमजान सिर्फ भूख-प्यास पर सब्र करने का नाम नहीं, बल्कि इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत को बढ़ावा देने का मौका है। झारखंड की सरजमीं पर ये तहजीब हमेशा बरकरार रहे, यही मेरी दुआ है।सियासतदानों से लेकर आम लोगों तक, हर किसी ने मिलकर दस्तरख्वान पर बैठकर खजूर और शरबत से इफ्तारी की। इस खास मौके पर मंत्रीगण, विधायक, पूर्व मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी शरीक हुये। रमजान की इस पाक रात ने एक बार फिर साबित कर दिया कि झारखंड की मिट्टी में केवल कोयला ही नहीं, मोहब्बत की लौ भी जलती है, जो हर दिल को रोशन कर देती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...