Dhanbad: खून मांग भरने वाला पति हो गया गायब… धनबाद के चिरागोड़ा कीएकमहिला ज्योति देवी अपनी एकसाल की बेटी को गोद में लेकर न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। उसका कहना है कि धैया नाग नगर के मनोज कुमार ने साल 2017 में जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद अपने हाथ की अंगुली काटकर खून से मांग भर दी। दोनों की एक बच्ची हो गई। रिश्ते के 4 साल बाद पति अचानक से घर छोड़कर गायब हो गया है। इस बारे में ससुराल वाले कोई जानकारी नहीं दे रहे। पूछताछ करने पर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। अब महिला न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंची है। महिला ने धनबाद के वरीय आरक्षी अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दहेज के लिए मारपीट करते थे ससुराल वाले
महिला का दावा है कि बेटी के जन्म के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर रहे थे। उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके बाद पति मनोज कुमार किराए का मकान लेकर पत्नी व बच्ची के साथ रहने लगा। पिछले हफ्ते भर से पति किराए के मकान में उन्हें छोड़कर गायब हो गया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने किसी दूसरी लड़की से उसके पति की शादी तय कर रखी है। यह शादी फरवरी में होने वाली है। इसी लिए ससुराल वालों ने उसके पति को कहीं गायब कर दिया है। महिला ने जब ससुराल जाकर पति के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया तो लड़के के परिवार वालों ने उसका गला दबाकर जान मारने का प्रयास किया। महिला ने इसकी लिखित सूचना थाना को दी गई है।
पहले भी सामान्य नहीं रहे पति-पत्नी के रिश्ते
महिला ने दावा किया कि पति-पत्नी के रिश्ते शुरू से सामान्य नहीं रहे। वह इस रिश्ते में नहीं आना चाहती थी। युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद विवाद से बचने के लिए खून से मांग भर दी। इस बीच इनकी बच्ची का जन्म हो गया। वह अपने छोटे से परिवार में खुश रहना चाहती थी लेकिन पति अक्सर उसे परेशान करता रहता। मामला इससे पहले भी 3 बार थाने पहुंचा। इसके बाद पति ने पुलिस के समक्ष लिखित हलफनामा देकर कहा था कि वह अपनी पत्नी और बच्ची का ख्याल रखेगा। कुछ दिनों पहले वह सब कुछ छोड़कर अचानक गायब हो गया है।
इसे भी पढ़ें : कॉमेडियन भारती सिंह बनने वाली है मां, वीडियो में देखिये क्या कर रही…
इसे भी पढ़ें : एक फॉर्म भरें और EPFO से उठाएं 7 लाख का लाभ, जानिए कैसे








