spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

काल बनकर आया हाईवा, निगल ली इतनी जिंदगी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा-रेहला मुख्य मार्ग पर बेलचंपा के पास बीती देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने स्कॉर्पियो को पीछे से रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक पलामू के पांडु और गुरी भंडार क्षेत्र के रहने वाले थे। सभी लोग झारखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित बिलासपुर गांव में एक शादी समारोह की एक रस्म में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते वक्त बेलचंपा के पास काल बनकर आये हाईवा ने उनकी गाड़ी को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर गढ़वा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेजा। पुलिस का कहना है कि हाईवा की पहचान कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इधर, हादसे की खबर मिलते ही पलामू में मृतकों के गांवों में मातम पसर गया है। शादी की खुशियों से लौट रहे चार घरों के चिराग, सड़क पर बुझ गये।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर मंगलवार को...

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...

CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

Ranchi : कभी-कभी एक जीवन की विदाई कई जिंदगियों...