Ranchi : झारखंड के मतदाता सिपाही दिल्ली दरबार में दस्तक करेंगे। IIIDEM में 19-20 मई को देश को लोकतंत्र की जमीनी कहानी सुनायेंगे। रांची से नई दिल्ली तक लोकतंत्र के मैदान के नायक अब मंच पर होंगे। झारखंड के बीएलओ, वालंटियर्स और बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के 312 जमीनी योद्धा अपने अनुभव खुद साझा करेंगे। रामगढ़ की गलियों से लेकर दशम फॉल के बीएलओ तक उनके जज्बे और जमीनी संघर्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त को इतना प्रभावित किया कि अब उन्हीं की प्रेरणा से देशभर के सामने झारखंड की टीम अनुभव साझा करेगी। इसका मकसद जमीनी स्तर के मतदाता योद्धाओं से सीख लेकर देशभर के लोकतंत्र प्रहरी अपने काम को और बेहतर करने का है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिये गर्व की बात है। लोकतंत्र की सबसे मजबूत ईंटें अब देश के सामने अपनी कहानी कहेंगी।” उन्होंने सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जिलों की सूची समय पर पहुंचे। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह उप सचिव देव दास दत्ता एवं राज्यभर के सभी उप निर्वाचन पदाधिकारी (ऑनलाइन माध्यम से) जुड़े।
लोकतंत्र के मैदान के नायक अब मंच पर… जानें
Date:

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…
Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...
रांची में बंद घरों का ‘बेताज बादशाह’ अरेस्ट, सोना और 18 किलो चांदी बरामद… देखें वीडियो
Ranchi : रांची के नामकुम इलाके में लगातार बंद...
हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…
Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...
मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…
Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...













