spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लालची भाई रिश्ते खा गये, कमजोर भाई को ऐसे निपटा डाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तेलांगाना के रामादुगु गांव में कर्ज के बोझ और लालच की आग में जलता हुआ ममीदी नरेश अपने ही भाई वेंकटेश के खिलाफ मौत की पटकथा लिखता रहा। मानसिक रूप से कमजोर लगभग 37 साल का वेंकटेश अपने ही भाई के हाथों मारा गया। नरेश ने चालाकी से वेंकटेश के नाम 4.14 करोड़ की इंश्योरेंस पॉलिसी कराई। वहीं, योजना बनाई कि भाई की हत्या कर उसे सड़क हादसा दिखाकर करोड़ों समेट लेना। लेकिन अपराध की धरती कभी पूरी तरह उपजाऊ नहीं होती, कहीं न कहीं से कोई ना कोई सच उग ही आता है। नरेश अकेला न था। उसके साथ नमुंडला राकेश और मुनीगला प्रदीप (टिपर ड्राइवर) थे। कहानी इतनी शातिर कि राकेश ने योजना की बातचीत का वीडियो ही रिकॉर्ड कर लिया। वही वीडियो बाद में सच का सबसे तेज गवाह बना। बीते 29 नवंबर की भोर में नरेश ने अपने भाई को
टिपर के पहियों तले कुचल दिया। वेंकटेश मौके पर ही मारा गया। इंश्योरेंस कंपनी को कहानी पर शक हुआ। पुलिस ने साइंटिफिक जांच की, कदम-कदम पर परछाइयों को टटोला और साजिश के हर धागे को खींचकर बाहर ले आई।करीमनगर पुलिस कमिश्नर गौश आलम ने मीडिया को बताया कि यह हत्या पूरी तरह पूर्व-नियोजित, पूरी तरह लालची और पूरी तरह विश्वासघात की मिसाल थी। नरेश, राकेश और प्रदीप, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...