Kohramlive desk: 24 साल के लड़के से 17 बच्चों की दादी ने रचाई शादी। कई बार ऐसा देखा जाता है कि प्यार में डूबे लोगों के लिए उम्र तो बस एक नंबर होता है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के टेनेसी से सामने आया है । 61 साल की शेरिल मैकग्रेगर ने 24 साल के नौजवान बॉयफ्रेंड कुरैन मैककेन को अपना हमसफर बनाया है। बता दें कि महिला के पोते-पोतियो की संख्या 17 के करीब है। दोनों की शादी का नजारा लोगों ने टिक-टॉक पर लाइव देखा। एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करने वाले इस कपल की उम्र में करीब 37 साल का अंतर है।

शेरिल और कुरैन की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, लेकिन कपल का कहना है कि उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उम्र में बड़े फासले के बावजूद उन्हें एक दूसरे से प्यार है और उनकी सेक्स लाइफ भी काफी अच्छी चल रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुरैन की उम्र उस वक्त महज 15 साल थी जब वो पहली बार शेरिल से मिले थे. साल 2020 में जब कुरैन 23 वर्ष के हो गए तो दोनों एक बार फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिले और एक दूसरे को डेट करने लगे। (Photo Credit: Oliver6060)

कुरैन और शेरिल ने टिक-टॉप पर Onlyfans नाम का एक अकाउंट भी बनाया है, जिस पर वे साथ बिताए हसीन लम्हों के फैंस के साथ शेयर करते हैं. दोनों की शादी का लाइव नजारा भी उनके हजारों फैंस ने यहीं देखा था। (Photo Credit: Oliver6060)

शादी के दिन शेरिल बिल्कुल किसी नई-नवेली दुल्हन की तरह सजी थीं। उन्होंने अपने व्हाइट वेडिंग ड्रेस को चमकदार नेलपेंट के साथ टीमअप किया था. उन्होंने अपने सुनहरे बालों को कर्ल किया हुआ था जो कंधे पर बिखरे थे। जबकि कुरैन ने एक ऑफ व्हाइट रंग का सूट पहना हुआ था। (Photo Credit: Oliver6060)

शादी के बाद कुरैन ने कहा, ‘हम दोनों ने टेनेसी (अमेरिका) में शादी की थी। शादी के दौरान मेरा एक दोस्त भी वहां मौजूद था। एक दूसरे का हाथ थामने के बाद हमने बहुत अच्छा खाना खाया। इसके बाद हम अपने होटेल में गए जहां हमने करीब दो घंटे बेहतरीन समय बिताया।'(Photo Credit: Oliver6060)








