spot_img
spot_img

राज्यपाल बोले, टुसू सिर्फ पर्व नहीं, झारखंड की आत्मा है…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में जब टुसू गीतों की स्वर लहरियां गूंजीं, रंग-बिरंगे परिधानों में लोक संस्कृति मुस्कुराई, तब मंच से राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की बातें सीधे दिल तक उतरती चली गईं। उन्होंने ‘टुसू महोत्सव’ के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि टुसू केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि लोक-परंपरा, सामूहिक श्रम-संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का जीवंत प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि टुसू पर्व प्रकृति और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है। लोक-आस्था के जरिये कृषि समाज के उल्लास को अभिव्यक्त करता है। वहीं, झारखंड की सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करता है। यह पर्व खेत-खलिहान से निकलकर समाज की आत्मा तक पहुंचता है।राज्यपाल गंगवार ने स्पष्ट कहा कि हमारी परंपरायें केवल अतीत की धरोहर नहीं हैं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने वाली जीवन-दृष्टि हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोक उत्सव नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। समाज में सौहार्द और समरसता को मजबूत करते हैं। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ संदेश का उल्लेख करते हुये कहा कि भारत की असली ताकत उसकी सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपराओं और लोक उत्सवों में बसती है। टुसू जैसे पर्व इसी विविधता को एक सूत्र में पिरोते हैं। राज्यपाल ने अपने अनुभव साझा करते हुये कहा कि राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद उन्होंने झारखंड के सुदूरवर्ती गांवों का दौरा किया। लोगों से सीधा संवाद किया। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें महसूस हुआ कि झारखंड के लोग परिश्रमी, सरल और अपनी संस्कृति से गहराई से जुड़े हैं। राज्यपाल ने विशेष रूप से महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुये कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलायें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर जागरूक हैं। उन्होंने इसे राज्य के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...

दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में भारत के ये दो हवाई अड्डे…

Kohramlive : भारत के विमानन क्षेत्र के लिये एक...

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...

CM का बड़ा फैसला, भरत तिवारी ए’नकाउंटर की होगी न्यायिक जांच…

Bihar : भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी...