ट्रेंडिंग : बेशक इंडिया में भी बतखों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इनकी कुछ ऐसी भी प्रजातियां हैं, जो वेस्टर्न यूरोप और अमेरिका में पाई जाती हैं। इनमें मंदारिन बतख प्रमुख है। ऐसा देखा जाता है कि मौसम विशेष में विशेष प्रकार के प्रवासी पक्षी भारत के कुछ विशेष स्थानों पर आकर रहते हैं। प्रवासी पक्षी मंदारिन बतख को हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में स्पॉट किया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खंडू ने एक वीडियो ट्वीट कर दी है। वे इस सुनहरी बतख को देखकर अचरज में पड़ गए। जिसने देखा, वह हैरान रह गया।

इसे भी पढ़ें : ड्रग्स मामले में रिया के एडवोकेट ने किया जीत का दावा, बोले- दायर चार्जशीट फुस्सी बम
ईस्ट प्लेर्कटिक की मूल परचिंग बतख
पक्षी वैज्ञानिकों के अनुसार, मंदारिन बतख ईस्ट प्लेर्कटिक की मूल परचिंग बतख की एक प्रजाति है। इसे इस सप्ताह के प्रारंभ में अरुणाचल प्रदेश में देखा गया। इसका वीडियो मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज ने भी ट्वीटर पर शेयर किया है। इसके बाद सीएम ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।
इसे भी पढ़ें : गर्मी में इलायची की चाय बेटर,जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद
18 सेकेंड का है वीडियो
18 सेकंड के वीडियो में सुनहरी मंदारिन बतख दूसरी बतखों के साथ तालाब में तैरती दिख रही थी। बतख ने अरुणाचल में दिरंग घाटी के पास मोनपास का दौरा किया, जिससे पता चलता है कि फारेस्ट डिपार्टमेंट और स्थानीय लोगों ने इसके संरक्षण के लिए बेहतर कॉर्डिनेशन बना कर रखा है।

Conservation efforts bearing fruit.
Mandarin ducks, considered one of the most beautiful birds in the world was twice spotted in #Arunachal; earlier at Siikhe lake in Ziro, and now at Miyong river in Dirang Valley.
Feels so good and happy looking at it!@PMOIndia @moefcc pic.twitter.com/ruW3ey0SyE
— Pema Khandu པདྨ་མཁའ་འགྲོ་། (@PemaKhanduBJP) March 6, 2021














