एक्ट्रेस Pooja Batra ने सोशल मीडिया पर फिर अपना ग्लैमरस लुक शेयर किया है। 44 साल की पूजा बत्रा फिटनेस फ्रीक हैं और वो अपनी ग्लैमरस फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में Pooja Batra ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो व्हाइट बिकिनी पहने स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में Pooja Batra काफी यंग और खूबसूरत लग रही हैं। पूजा का ये अंदाज देख न सिर्फ उनके फैंस बल्कि सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

पूजा बत्रा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं। चित्राशी रावत ने पूजा की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- किलिंग इट। वहीं एक और शख्स ने लिखा- आप तो सुंदरता की परिभाषा हो। एक और शख्स बोला- आग लगा दी बेबी। बता दें कि पूजा बत्रा ने पूल में एक्वा योग करते हुए अपनी तस्वीरें खिंचाई हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस फोटो के साथ पूजा ने कैप्शन में लिखा- 40’s में होना भी अद्भुत अहसास कराता है। वैसे, पूजा की ये बोल्ड और ग्लैमरस फोटो दो साल पुरानी हैं, जिसे उन्होंने फैंस के साथ एक बार फिर शेयर किया है। Pooja Batra के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 7 लाख 59 हजार फॉलोअर्स हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम). पूजा ने तलाक लेने के 8 साल बाद 2019 में मुस्लिम एक्टर नवाब शाह से शादी की। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और इनकी कई मौकों पर मुलाकात भी हुई थी।

पूजा बत्रा का जन्म 27 अक्तूबर 1976 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। पूजा बत्रा ने 43 साल की उम्र में साल 2019 में दूसरी शादी नवाब शाह से की। इससे पहले उन्होंने 2002 में NRI पति सोनू से शादी की थी, लेकिन इनकी शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और दोनों ने शादी के 9 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया और 2011 में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी।पूजा फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल 1993 भी रह चुकी हैं।









