spot_img

एक लाख का टिकट खरीदकर लड़के से मिलने पहुंची लड़की, फिर..

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: एक लाख का टिकट खरीदकर 5000 KM दूर लड़के से पहली बार मिलने पहुंची लड़की। ऑनलाइन चेस खेलते हुए लड़की उससे ऑनलाइन मिली थी। ऑनलाइन बातचीत में लड़के ने ब्रिटेन के पब की तारीफ की, यह सुनकर लड़की न्‍यूयॉर्क से मैनचेस्‍टर पहुंच गई थी। फेलिसिया डिसाल्‍वो (21) न्‍यूयॉर्क की रहने वाली हैं।  ऑनलाइन चेस खेलते हुए उनकी दोस्‍ती जक ब्रॉडहर्स्ट से हुई। जक ने फेलिसया से बातचीत में वेदरस्‍पून्‍स (Wetherspoons) पब की जमकर तारीफ की थी। यही बात सुनकर वह हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर ब्रिटेन पहुंची और जक से मुलाकात की।  जक से मुलाकात प्‍यार में बदल गई

5000 KM दूर लड़के से मिलने पहुंची लड़की 

पांच दिन फेलिसिया ब्रिटेन में रहीं, इन पांचों दिन वह जक के साथ वेदरस्‍पूंस पब की मैनचेस्‍टर में मौजूद ब्रांच ‘द मून अंडर वाटर’ (The Moon Under Water) गईं।  पब में उन्‍होंने फिश एंड चिप्‍स वगैरह खाया।  इस मुलाकात के दौरान ही फेलिसया का दिल जक पर आ गया और वह उन्‍हें प्‍यार करने लगीं।

इसी पब में हुई दोनों की मुलाकात 22 साल के जक ने बताया कि वह हमेशा ही वेदरस्‍पूंस पब की तारीफ किया करते थे।  वह बताते थे कि यह पब कितना शानदार है।  जक को इस बात की पूरी उम्‍मीद थी कि फेलिसिया को पब का माहौल काफी पसंद आएगा।

जक यह भी चाहते थे कि दोनों एक दूसरे के आमने-सामने बैठकर बातें करें, ताकि एक दूसरे को जान सकें।  फेलिसिया का फ्लाइट पर खर्चा 1 लाख रुपए का हुआ।  उन्‍होंने कहा कि जब वह पब में पहुंची तो उन्‍हें बहुत अच्‍छा लगा।  यहां पहुंचकर वह यही सोच रही थी कि काश ऐसा पब अमेरिका में भी होता।  वैसे, फेलिसिया फिर से यॉर्क (York) में मौजूद वेदरस्‍पूंस पब में जाने की सोच रही हैं।  जक इसी शहर में मनोविज्ञान की पढ़ाई करने के लिए जाने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...