Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : ओरमांझी के RTC कॉलेज, दडदाग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुये। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सरीता देवी, रेणु बाखला, चिकित्सा प्रभारी सीमा कुमारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ललिता देवी, शशि मिश्रा और पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा, “जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता, वह घर रहने योग्य नहीं होता। हमारे धर्म ग्रंथों में भी पहले देवी का नाम आता है, फिर देवताओं का। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का परचम लहरा रही हैं, यहां तक कि चंद्रमा तक पहुंच चुकी हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।”
रेणु बाखला, सीमा कुमारी सहित अन्य अतिथियों ने भी महिला सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मिनू कुमारी ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद बोले, पहले देवी का नाम आता, तब देवताओं का…#Ormanjhi #Ranchi #Jharkhand #Ramtahalchoudhary #WomensDay pic.twitter.com/x7N8kLhp28
— KohramLive (@KohramLive) March 9, 2025








