spot_img

आस्था जिसने मिटा दी जाति की लकीर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : जहां सड़कें खतरे से गुजरती हैं, वहीं आस्था का एक दीपक यात्रियों के दिलों को रोशन करता है, हाथिया बाबा मंदिर। यह मंदिर सिर्फ सुरक्षित यात्रा का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का ऐसा उदाहरण है जिसने जाति-पांति की दीवारें ढहा दीं।

हादसे से जन्मी आस्था

साल 1973, जीटी रोड पर एक तेज ट्रक से टकराकर एक हाथी की मौत हो गई। उसके बाद मानो सड़क ने मौत का अड्डा बना लिया। हादसे बढ़े तो लोगों ने माना, ये हाथी की आत्मा का क्रोध है। स्थानीयों ने सहारा लिया महुरू भगत का।
दलित समुदाय से आने वाले इस भगत ने कहा, “यहां हाथी की प्रतिमा बनाइये, मंदिर खड़ा कीजिये।” लोगों ने न सिर्फ मंदिर बनाया बल्कि भगत को ही पुजारी भी नियुक्त किया। यह वो पल था जब जातिगत परंपराओं पर आस्था की जीत हुई। 2004 में जीटी रोड चौड़ीकरण के समय लार्सन एंड टुब्रो ने मंदिर को भव्य रूप दिया। आज यहां दो विशाल हाथियों की प्रतिमायें हैं और साथ ही महुरू भगत की मूर्ति भी। लोग हाथियों और महुरू बाबा दोनों की पूजा करते हैं।

यात्रियों का विश्वास

गांव के कुछ लोग बताते हैं कि “जब से मंदिर बना है, हादसों में कमी आई है। हाथिया बाबा की कृपा से यात्रा सुरक्षित रहती है।” एक ट्रक चालक बोला, “रोज मौत का डर रहता है सड़क पर लेकिन यहां माथा टेकते ही दिल को सुकून और हिम्मत मिलती है।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...