अर्धनग्न होकर पुलिस के सामने किन्नरों ने किया प्रदर्शन, जाने क्या है मामला..

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : एक शख्स ने लाठी-डंडे और रॉड से एक किन्नर की पिटाई कर दी है। इस घटना के  बाद सैकड़ों किन्नरों ने रूपसपुर थाना को घेर लिया है। किन्नरों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना राजधानी पटना की रूपसपुर थाना इलाके का है। बताया जा रहा है की मारपीट के दौरान तीन किन्नरों को बेरहमी से पीटा गया है, जिसमें से एक की आँख की रौशनी चली गई। डॉक्टरों का कहना है कि एक से दो हफ्ते बाद ही उसका आँख ठीक हो सकता है और उसकी आँखों की रोशनी के आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस टीम नाराज किन्नरों को समझाने में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : राज्यपाल के बाद अब वित्त मंत्री ने लगवाया टीका, कहा-वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित

मामला क्या है

आरोपी शख्स का कहना है कि अपार्टमेंट में घुसे किन्नर जबरदस्ती कर रहे थे। वे लोग फ्लैट में घुस आये थे और अपनी सीमाएं  लांघ रहे थे। उन्हें काफी समझाने की कोशिश की गई लेकिन किन्नर नहीं माने और उन्होंने बदसलूकी की।  जिसके बाद यह घटना हुई।  इस घटना की जानकारी जैसे ही अन्य किन्नरों को मिली। सैकड़ों किन्नर रूपसपुर थाना पहुंच गए। थाने में भी बवाल कम नहीं हुआ।

एस एन शर्मा ने जब एक किन्नर ने मारपीट का कारण पूछा तो उन्होंने थाने के अंदर ही उसे थप्पड़ जड़ दिया। थाना परिसर में ही दर्जनों किन्नरों ने जमकर नारेबाजी की। कई किन्नर रूपसपुर थाना पहुंच गए और अर्ध नग्न होकर पुलिस के सामने प्रदर्शन करने लगे। किन्नरों की ऐसी स्थिति देख पुलिसवाले भी थाना छोड़कर भाग निकले। बाद में दानापुर थाना की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने जैसे-तैसे कर नाराज किन्नरों को मनाया और उनको भरोसा दिया कि पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें : UPPSC ने जारी की आवेदन की करेक्शन लिस्ट, जानें कब तक करना है सुधार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...