Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : ओरमांझी के इरबा स्थित पहान टोली (तासिमया कॉलोनी) में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुये लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार शादी में शामिल होने धनबाद गया था। लौटकर आया तो घर के ताले टूटे मिले और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित मोहम्मद सलाम के मुताबिक, बीते 27 सितंबर को वह पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बड़े भाई के बेटे की शादी में धनबाद गये थे। 28 सितंबर दोपहर करीब 2:30 बजे लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारियों और कमरों के ताले भी टूटे हुये थे। चोरों ने सोने के कीमती जेवर, करीब 5 लाख रुपये नकद और महंगे कपड़े, पीतल के सामान समेत घरेलू समान की चोरी कर ली। मोहम्मद सलाम ने बताया कि अगले महीने उनके मंझले बेटे की शादी होनी है। शादी के लिए वह धीरे-धीरे पैसे, कपड़े और गहने जुटा रहे थे। लेकिन चोर एक ही रात में उनकी वर्षों की जमा पूंजी और शादी की तैयारियां लेकर फरार हो गये। घटना के बाद परिवार सदमे में है। पीड़ित ने ओरमांझी थाने में लिखित शिकायत देकर चोरी का सामान बरामद करने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुनें क्या बोले घर मालिक मोहम्मद सलाम
शादी में गया था पूरा परिवार, पीछे से घर में हो गया कांड… देखें वीडियो#RanchiNews #JharkhandNews #OrmanjhiTheft #HomeRobbery pic.twitter.com/IWiTa6EyvT
— KohramLive (@KohramLive) September 30, 2026





