Ranchi : सहसा आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन राजधानी रांची में एक कार वाला एक दुकानदार का 200 रुपये लेकर भागा गया। दुकानदार ने उसे खदेड़ा भी। लेकिन वो पकड़ में नहीं आया। इस घटना का CCTV फुटेज अब खूब वायरल हो रहा है। अपना दुखड़ा लेकर दुकानदार पास के हिन्दपीढ़ी थाना भी गया, लेकिन वहां भी कुछ नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक एक वैगनार वाले ने एक दुकानदार से 200 रुपये का चेंज मांगा। दुकानदार का इल्जाम है कि चेंज पैसा लेते ही गाड़ी वाला उसे बिना पैसे दिये वहां से भाग गया।
200 रुपये लेकर भागा गाड़ी वाला… देखें वीडियो #ranchi #hindpidhi #jharkhand pic.twitter.com/bfljzkbOQi
— KohramLive (@KohramLive) December 25, 2024








