- हत्या के बाद शव को पानी में फेंकने की आशंका
कोडरमा : कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र की उरवां पंचायत के कोटवाडीह के Dam से एक युवक की लाश बरामद हुई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका हत्या और आत्महत्या दोनों को लेकर की जा रही है। शक है कि किसी ने हत्या कर युवक के शव को डैम में फेंक दिया होगा। वहीं दूसरी ओर लोग यह भी शक कर रहे हैं कि युवक ने आत्महत्या कर ली होगी।
इसे भी पढ़ें : गुपचुप मिल रहे थे प्रेमी युगल, लोगों ने पकड़कर करा दी शादी
Damमें सुबह डैम शव को लोगों ने देखा
युवक के शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवक की पहचान में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुबह जब कुछ लोग सैर के लिए डैम की ओर आए तो देखा कि डैम के किनारे पानी में युवक का शव पड़ा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डैम के पास घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक ने जींस और टी-शर्ट पहना था। शव करीब पांच दिन पुराना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
शव के मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी है।
इसे भी पढ़ें : जरा सी मेहनत क्या की… बदल डाली अपनी तकदीर








