spot_img
spot_img

बेटी के नाम से बनने वाली सड़क में मां बाप कर रहे मजदूरी, जानिए कौन है यह बेटी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जिस बेटी के नाम पर बन रही सड़क, उसमें मजदूरी कर रहे मां-बापफीफा अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप 2022  में भारतीय अंडर 17 महिला फुटबॉल टीम की कप्तानी गुमला के बिशुनपुर प्रखंड की अष्टम उरांव कर रही हैं। पिछड़े गांव से चलकर भारत का कप्तान बनने की अष्टम की कहानी प्रेरणादायी है। अष्टम की संघर्ष गाथा समझने के लिए उसकी मां तारा उरांव और पिता हीरालाल उरांव की गरीबी का हाल समझना जरूरी है। वे 250 रुपये दिहाड़ी के लिए बेटी के नाम से बनने वाली सड़क में मजदूरी कर रहे हैं।

मैच देखने के लिए प्रशासन ने कराई टीवी की व्यवस्था

भारत की कप्तान अष्टम के पिता भी खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन उनके सपनों ने गरीबी के आगे दम तोड़ दिया। उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा, उनकी बेटी में उनके सपने पल रहे हैं। हीरालाल की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि उनके यहां बिजली कनेक्शन तक नहीं है। पिता बेटी का मैच देख सकें, इसके लिए गुमला प्रशासन ने उनके घर में टीवी और इन्वर्टर लगवाया है। अष्टम के पिता हीरा उरांव ने कहा कि मजदूरी नहीं करेंगे तो परिवार का पेट भला कैसे भरेगा।

पानी, भात और बोथा साग खिलाकर  बेटी को किया बड़ा 

गरीब मां तारा का कहना है कि उनकी बेटी भारत की कप्तान बन गई है, यह खुशी की बात है। लेकिन, अफसोस भी है कि वह अपनी गरीबी के कारण अपनी बेटी को अच्छा भोजन नहीं करा सकीं।  वह बताती हैं कि पानी, भात और बोथा साग खिलाकर ही अपनी बिटिया को बड़ी कर सकीं। वह बताती हैं कि अष्टम शुरू से ही जुझारू रही है, वह जिस काम को ठान लेती है उसे पूरे मन के साथ करती है।

पहला मुकाबला उपविजेता अमेरिका से

मेजबान भारत का पहला मुकाबला ही पिछले संस्करण की उपविजेता अमेरिका से है। उपविजेता को चुनौती देने वाली टीम का झारखंड से दोहरा नाता है। एक तो यह हमारे देश की टीम है, दूसरे इस टीम की कप्तानी झारखंड के गुमला जिले की अष्टम उरांव कर रहीं हैं। फुटबॉल में देश की कमान संभालने वाली अष्टम की संघर्ष गाथा पिछड़ी जगहों के लोगों के लिए प्रेरणादायी है।

इसे भी पढ़ें : Rishikesh में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, मची चीख पुकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...