spot_img
spot_img
spot_img

दुल्हन के सिर सजा गोलगप्पों का ताज, कमेंट पढ़कर रोक नहीं पाएंगे हंसी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : Lockdown में अगर किसी चीज़ को हम इंडियंस ने सबसे ज्यादा मिस किया है, तो वो हैं – गोलगप्पे। खासतौर पर लड़कियों को गोलगप्पे बेहद पसंद होते हैं। एक साउथ इंडियन ब्राइड (Golgappa lover bride) को भी शायद गोलगप्पों से खासा लगाव रहा होगा, तभी तो उसकी शादी में उसके सर पर खास गोलगप्पों का ताज सजाया गया। सजी-धजी खूबसूरत दुल्हन ने जब ये ताज देखा तो मुस्कुरा पड़ी।

गोलगप्पे की दुकान पर लगी लंबी लाइन बताती है कि भारत का ये Most Favourite Snacks है। बर्थडे पार्टी से लेकर शादी तक- हर जगह गोलगप्पे मौजूद रहते हैं। हालांकि शादी के मंडप में गोलगप्पे पहली बार लोगों ने सोशल मीडिया पर देखे हैं। आप देखकर हैरान रह जाएंगे कि गोलगप्पे को लेकर दुल्हन का प्यार इतना बेशुमार था कि वो मंडप पर गोलगप्पों का मुकुट (Golgappa Crown) पहनकर बैठ गई। ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media Viral Video) पर काफी पसंद किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :वरमाला से पहले सिर धड़ से अलग, देखें वीडियो

मंडप में सिर पर सजा गोलगप्पे का ताज

वीडियो में पूरी तरह दक्षिण भारतीय लिबास में सजी हुई खूबसूरत दुल्हन मंडप में बैठी हुई दिख रही है। इसी बीच कोई आकर उसके सर पर बाकायदा गोलगप्पे से बना हुआ ताज सजा देता है। दुल्हन इसे देखकर खुश हो जाती है और हल्के से मुस्कुराने लगती है। पूरी शादी में हर तरफ गोलगप्पे ही दिख रहे थे. चारों तरफ थाली में सजे हुए गोलगप्पे रखे हुए हैं। बेहद खूबसूरत कपड़ों में सजी दुल्हन का ये अंदाज़ देखकर लोग उसके गोलगप्पे प्रेम पर फिदा हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :अचानक से दुकान में जा घुसा ट्रक, फिर हुआ ये…

सोशल मीडिया पर हिट है वीडियो

इस वीडियो को देखते ही लोग इस पर दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं. दुल्हन के प्यारी सी मुस्कान और सुनहरे गोलगप्पे देखकर लोगों ने कहा कि लड़कियों को ये गोलगप्पे आखिर इतने पसंद क्यों होते हैं? इसके अलावा एक यूज़र ने ये भी लिखा है कि ये तो पानीपूरी स्टाइल में शादी करने का अनोखा ट्रेंड है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. कुछ लोगों ने तो ये भी कहा है कि वो अपनी शादी में ऐसे ही गोलगप्पों की सजावट करने की सोच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :…और बेजूबान की अंतिम विदाई ने तोड़ दिया लोगों का दिल (वीडियो)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,