spot_img
spot_img

CM बोले, विकास की धारा में बैंक की अहम भूमिका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार और पंजाब नैशनल बैंक के बीच कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज के MOU हस्ताक्षर समारोह में शिरकत की। इस मौके पर वित्त विभाग द्वारा तैयार “झारखंड कुबेर डैशबोर्ड” का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम रांची स्थित झारखंड मंत्रालय के सभागार में आयोजित हुआ। CM हेमंत सोरेन ने बेहद सरल  शब्दों में कहा कि बैंक सिर्फ पैसों का लेन-देन नहीं करते, वे भरोसे का पुल भी बनाते हैं। व्यवसाय हो, खेती हो या गांव का विकास, हर मोर्चे पर बैंक की भूमिका जीवनरेखा जैसी होती है। उन्होंने कहा कि यह समझौता सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राज्य सरकार और बैंक के बीच विश्वास का नया अध्याय है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक लेन-देन में सहूलियत मिलेगी और आम जनमानस तक भी इसका सकारात्मक असर पहुंचेगा।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि जब बैंक और सरकार साथ कदम बढ़ाते हैं, तब गांव की चौपाल से लेकर शहर के दफ्तर तक विकास की रोशनी फैलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस उद्देश्य से बैंक राज्य सरकार के साथ जुड़ा है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जायेगा और कर्मचारियों सहित आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे कर्मचारियों के वेतन खाते की सुविधायें और बेहतर होंगी। डिजिटल वित्तीय प्रबंधन कनया बल मिलेगा। ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूत सहारा मिलेगा। कार्यक्रम में कई मंत्री, मुख्य सचिव, बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य सरकार के पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...