spot_img

जिसे गोद में पलना था, उसे बर्थडे से पहले यमुना में फेंका…

Date:

spot_img
spot_img

UP : जिस बेटी के नन्हे कदमों से घर में खुशियां आई थीं, जिस बेटी की कल यानी 17 अगस्त को जन्मदिन की तैयारियां होनी थीं, उसकी जिंदगी का कैलेंडर एक बेरहम पिता ने पल भर में ही रोक दिया। आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के गांव नेरे (बादामगढ़ी) में शुक्रवार दोपहर एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने रिश्तों की बुनियाद तक हिला दी। इल्जाम है कि रिंकू उर्फ चंद्रवीर ने अपनी 11 माह की बेटी वंशिका को यमुना में फेंक दिया। इतना ही नहीं, बेटी को बचाने के लिये चीख रही पत्नी लक्ष्मी को भी नदी में फेंकने की कोशिश की। पुल की रेलिंग पकड़े लक्ष्मी की चीख राहगीरों तक पहुंची। बाइक सवार और आसपास से गुजर रहे लोगों ने दौड़कर उसे बचाया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मगर तब तक मासूम वंशिका यमुना की लहरों में कहीं गुम हो चुकी थी।

पहले प्यार से मनाया, फिर नदी किनारे ले गया

खबर है कि रिंकू ने पत्नी से कहा था कि वे सिकंदरा बाजार खरीदारी करने जायेंगे। बेटी के लिये कपड़े खरीदने और पत्नी को साड़ी दिलाने की बात कही। मासूम वंशिका को गोद में लेकर लक्ष्मी भी पति के साथ चल पड़ी। उसे क्या पता था कि यह सफर उसके जीवन का सबसे भयावह दिन बनने वाला है। गांव से निकलने के बाद यमुना के पुल पर रिंकू ने बाइक रोक दी। उसने पहले पत्नी और बेटी के साथ मोबाइल से तस्वीरें खींचीं। फिर फोटो लेने के बहाने लक्ष्मी की गोद से बच्ची को अपनी गोद में लिया और अगले ही पल, मासूम वंशिका को यमुना में फेंक दिया। मां की चीख पुल पर गूंज उठी। लक्ष्मी बिलखती हुई बेटी को बचाने की गुहार लगाने लगी। आरोप है कि रिंकू ने इसके बाद पत्नी को भी नदी में धकेलने की कोशिश की। लक्ष्मी ने किसी तरह पुल की रेलिंग पकड़ ली और शोर मचा दिया।

राहगीरों ने बचाई मां की जान

लक्ष्मी की आवाज सुनकर राहगीर रुक गये। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और रिंकू को हिरासत में ले लिया। यमुना में बच्ची की तलाश शुरू कराई गई, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। गोताखोरों की मदद से तलाश जारी रही। घटनास्थल पर मौजूद लोग भी इस सवाल से सिहर उठे कि आखिर एक पिता के हाथ अपनी मासूम बेटी को नदी में फेंकते वक्त कैसे नहीं कांपे?

दहेज और प्लॉट के लिये उत्पीड़न का आरोप

लक्ष्मी के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था। 15 जून 2024 को लक्ष्मी की शादी रिंकू से हुई थी। परिजनों के मुताबिक बेटी के जन्म के बाद उसकी मुश्किलें और बढ़ गईं। इल्जाम है कि रिंकू अपने ससुर से गांव का प्लॉट अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। मांग पूरी न होने पर लक्ष्मी के साथ मारपीट भी की जाती थी। परिजनों का कहना है कि कई बार पंचायत के जरिये मामला सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन हालात फिर वही हो जाते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना से करीब तीन दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद रिंकू ने पत्नी और बेटी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस पूछताछ में आरोपी की ओर से पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक जताने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस इस दावे को जांच का विषय मान रही है और घटना की असली वजह की पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें :

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

रांची के इस होटल में पुलिस रेड, आ’पत्तिजन’क हालत में मिले इतने…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में चल...

दिग्गज नेता का पार्टी कार्यालय में फं’दे से लटका मिला श’व, हड़कंप…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति से रविवार सुबह...

साप्ताहिक राशिफल(16 से 22 अगस्त): इन राशियों के चमकेंगे सितारे…

Kohramlive : अगस्त का नया सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

रांची के इस होटल में पुलिस रेड, आ’पत्तिजन’क हालत में मिले इतने…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में चल...

दिग्गज नेता का पार्टी कार्यालय में फं’दे से लटका मिला श’व, हड़कंप…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति से रविवार सुबह...

साप्ताहिक राशिफल(16 से 22 अगस्त): इन राशियों के चमकेंगे सितारे…

Kohramlive : अगस्त का नया सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल...