चतरा : बारात लेकर निकले बारातियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। जिसमें गाड़ी में सवार दूल्हे के दोस्त और मामा की मौत हो गई। जबकि तीन बाराती घायल हो गए। ये घटना सोमवार की रात केरेडारी थाना क्षेत्र के मसूरिया नदी क्षेत्र में घटी। गाड़ी में सात लोग सवार थे।
सभी लोग टंडवा थाना क्षेत्र के कामता गांव निवासी गुलाम मुस्तफा के बेटे मो. अल्ताफ की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी ये घटना घटी और मो. जैनुल मियां और कुतुबुद्दीन अंसारी उर्फ टींकू अंसारी की मौत हो गई। मो. जैनुल मियां दूल्हे के मामा थे। जबकि, कुतुबुद्दीन अंसारी दूल्हे का दोस्त था।
गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से वो अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसे में मो. जैनुल मियां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुतुबुद्दीन अंसारी समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों की मदद से सभी को अस्पताल लाया गया। पर कुतुबुद्दीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य तीन खतरे से बाहर हैं।
इसे भी पढ़ें : पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान पत्नी संग पहुंचे माता छिन्नमस्तिका के द्वार
इसे भी पढ़ें : उग्रवादियों के खिलाफ अब पुलिस लेगी पोस्टर का सहारा










