Dhanbad : सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को फ़ोर्चुनर कार (JH01AG8277) ने रौंद डाला। इल्ज़ाम है कि नशे में धुत कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में ठोकर मार दी। कार की रफ़्तार इतनी तेज थी कि बाइक को रौंदते हुए कार एक साइकिल दुकान में जा घुसी। आसपास की दुकानों को भी नुक़सान हुआ है। जिससे बाइक सवार ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया। कार में ड्राइवर के साथ चार और लोग सवार थे। हादसे के बाद चारों लोग वहां से फ़रार हो गये। हो-हल्ला सुन स्थानीय लोग वहां इकट्ठे हो गये। लोगों ने कार चालक को धर लिया। उसकी जमकर कुटाई की। ख़बर पाकर सुदामडीह थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और बाइक को जप्त कर लिया है। यह दर्दनाक हादसा झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग के मोहन बाज़ार स्थित काली मंदिर के पास हुआ। घटना के बाद ग़ुस्साए लोग मुआवज़े की मांग कर हो हंगामा करने लगे। पुलिस ने आश्वासन दे लोगों को किसी तरह शांत कराया।
इसे भी पढ़ें : रांची में बस के अंदर डे*ड बॉडी मिलने से हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदल गये पेट्रोल-डीजल के दाम, नया रेट चार्ट… देखें
इसे भी पढ़ें : मशहूर अभिनेता नहीं रहें…
इसे भी पढ़ें : इंजीनियर ने दी थी गया एयरपोर्ट को तबाह करने की धमकी…
इसे भी पढ़ें : टीम के साथ मदमस्त होकर नाचे विराट, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रेड लाइट एरिया में दिन दहाड़े फा*यरिंग…
इसे भी पढ़ें : विशेष आमंत्रण पर CM हेमंत सोरेन पहुंचे मेघालय…
इसे भी पढ़ें : रांची में राजद नेता के बेटे की नृ*शंस ह*त्या, सड़क पर उतरे लोग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 5 बच्चों के बाप ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की योगी के नाम, देखें क्यों












